जानवरों की अजीबोगरीब सेक्स लाइफ
खरगोशों में यौन संबंध की प्रक्रिया एक मिनट से भी कम में खत्म हो जाती है। जानवरों में मादा को संभोग के लिए आकर्षित करने का काम नर का होता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इसलिए नर पशुओं या पक्षियों का शरीर काफी रंगदार होता है। इस तस्वीर में दिखाए गए मोर की कलगी काफी रंगीन है। चार्ल्स डारविन कहते हैं कि मोर का मकसद केवल मादा को आकर्षित करना होता है। पंख जितने खूबसूरत होंगे, साथी को आकर्षित करना उतना ही आसानयौन संबंध बनाने के लिए नर पशु अपने प्रतिद्वंद्वियों से लडने को भी तैयार रहते हैं।
इसके लिए वे हर हथियार का इस्तेमाल करते हैं जिसमें सींग भी शामिल होते हैं। इस लडाई में नर पशु की जान भी कई बार चली जाती हैसंभोग के बाद कुछ जानवर ये सुनिश्चित करते हैं कि उस मादा के साथ संबंध बनाने वाले वे अकेले नर हों। जैसे हेजहॉग स्पर्म मादा के वजाइना के इर्द-गिर्द एक कुदरती घेरा बना लेता है। इस वजह से अन्य नर पशु उस मादा तक नहीं पहुंच सकते हैं। यौन प्रक्रिया के दौरान रेड फॉक्स मादा की माँस पेशियाँ सिकुड जाती हैं और पेनिस एक घंटे तक हिल नहीं सकता। इस तरह दोनों एक साथ रहते हैं। करीब 450 पशु-पक्षियों की प्रजातियों में समलैंगिकता पाई गई है।

लेकिन ऎसा वो मजबूरी में ही करते हैं। पशुओं के संसार में तोहफों का आदान
प्रदान आम बात है, खासकर खाने पीने की चीजें। कुछ अध्ययन ये भी बताते हैं
कि पशु पक्षी ऎसे साथी चाहते हैं जो सम्पन्न हों। अगर वाकई ऎसा है तो
इंसानों की ये फितरत जानवरों से मिलती जुलती हैं।
No comments:
Post a Comment