महिलाओं को चरम पर पहुंचाएगी यह सुई
लंदन।। महिलाओं
के चरम को लेकर सालों से तमाम तरह की अटकलें लगाई जाती रही हैं और स्टडीज़
होती रही हैं। कुछ लोगों का तो यहां तक मानना है कि जी स्पॉट जैसी कोई चीज
होती ही नहीं है। लेकिन, कुछ लोगों ने इस पर काम किया और इसमें एक नई
सफलता अर्जित की है। अब देखना यह है कि महिलाओं की सेक्शुअलटी को लेकर किया
गया यह 'चमत्कार' भारत में कब तक लॉन्च होता है और यहां इसे लेकर क्या
प्रतिक्रिया रहती है।
दरअसल, महिलाओं की सेक्स
लाइफ को बेहतर बनाने वाली एक ऐसी सुई बाजार में लाई गई है जिसे लगा दिया
जाए तो महिलाएं बेहतर सेक्शुअल एक्सपीरियंस कर पाएंगी। यह इंजेक्शन एक
सर्जिकल प्रोसीजर है, जो महिलाओं के जी-स्पॉट में लगाया जाएगा। इस इंजेक्शन
से जी-स्पॉट का साइज अस्थायी रूप से बढ़ जाता है। इस इंजेक्शन को लगाने का
पूरा प्रोसीजर केवल आधे घंटे में निपट जाता है और इसे लोकल अनेस्थिसिया
देकर लगाया जाता हैं।
लॉस एंजिलिस में यह आते ही
हिट हो गया है, जहां अब तक महिलाएं वजाइनल रिजुवेनेशन इंस्टिट्यूट ऑफ
अमेरिका के चक्कर लगाया करती थीं। इस क्लिनिक में गाइनिकॉलजिस्ट और सर्जन
डॉक्टर डेविड मैटलॉक हर महीने ऐसे सेशंस लेते हैं जहां जी-शॉट से प्रभावित
होकर महिलाएं इसका प्रोसीजर जानने और समझने आती हैं।
इसके लॉन्च होने के
पांच सालों के अंदर ही दो हजार से भी ज्यादा महिलाएं उनके क्लिनिक में इस
प्रोसीजर को आजमा चुकी हैं। महिलाओं के बीच इसकी बढ़ती पॉप्युलैरिटी के
चलते यह तेजी से और जगहों पर भी उपलब्ध कराया जाने लगा है। हाल ही में इसे
यूके में भी लॉन्च किया गया है।
No comments:
Post a Comment