Friday 7 December 2012

चॉकलेट बढ़ाती है महिलाओं में कामेच्छा

चॉकलेट बढ़ाती है महिलाओं में कामेच्छा

चॉकलेट पर फिदा रहने वाली महिलाएं बेहतर सेक्स का आनंद उठाती हैं – वैसे हम आपको बता दें कि यह किसी कामसूत्र आधारित फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं है बल्कि एक वैज्ञानिक शोध का नतीजा है।अमूमन चॉकलेट खाने वाली महिलाओं की सेक्स जिंदगी उन महिलाओं के मुकाबले ज्यादा बेहतर होती है जो चॉकलेट ज्यादा पसंद नहीं करती हैं। मिलान स्थित सेन राफेले हॉस्पिटल के शोधार्थियों ने दावा किया है कि ऐसी महिलाओं की इच्छाएं काफी ज्यादा और सेक्स को लेकर संतुष्टि का स्तर काफी अधिक होता है। 

सलोनिया ने "हैल्थ डे वेबसाइट" को बताया कि कामेच्छा उन महिलाओं में ज्यादा नजर आई जिन्होंने चॉकलेट को अपनी पसंद बताया था बनिस्बत उनके जो मीठी चीजों से दूर रहना चाहती थीं।

सलोनिया लंदन में फरवरी में होने जा रही "सेक्सुअल मैडिसन" पर यूरोपियन सोसायटी की कॉन्फ्रेंस में अपने पेपर रखेंगी जिसके मुताबिक, रोज चॉकलेट खाने वाली महिलाओं में दूसरी महिलाओं के मुकाबले ज्यादा कामेच्छा होती है। चॉकलेट दरअसल ऐसी महिलाओं की सेक्सुएलिटी पर मनोवैज्ञानिक रूप से सकारात्मक असर डालती है।

हालांकि सलोनिया ने चेताया कि इसका मतलब यह नहीं है कि सेक्स और चॉकलेट के बीच कोई सीधा संबंध है। उन्होंने हैल्थ डे से कहा कि यह एक परिकल्पना मात्र है कि चॉकलेट से महिलाओं के सेक्सुएलिटी पर मनोवैज्ञानिक रूप से सकारात्मक असर पड़ता है।


सलोनिया ने वेबसाइट से कहा कि चॉकलेट को एक ऐसी दवा समझा जाए जो मूड बनाने का काम करती है। सलोनिया ने जोड़ा कि खासतौर से महावरी चक्र के चलते सेक्स को लेकर मूड न होने की समस्या से चॉकलेट छुटकारा दिला सकती है। 

No comments:

Post a Comment