Thursday 23 August 2012

लोग धोखा क्यों देते हैं

जैसे प्यार करना इंसान की फितरत में शामिल होता है वैसे ही धोखा देना भी इंसान की फितरत में शामिल होता है। लेकिन कई बार ऐसा समय भी आ जाता है जब इंसान को अपने सबसे अधिक प्रिय साथी को धोखा देना पड़ता है। हालांकि कई बार ये स्थिति जानबूझकर भी लाई जाती है। यह तो आप जानते ही हैं जब आप किसी से भावनात्मक रूप से जुड़े होते हैं तब आपको कोई धोखा देता है तो बहुत दर्द होता है। धोखा देने के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन सवाल ये उठता है आखिर लोग धोखा क्यों देते हैं। आइए जानें इसकी क्या वजह है जब लोग अपने प्रिय और विश्वसनीय साथी को धोखा देने पर उतारू हो जाते हैं।

धोखा कितनी तरह से दिया जा सकता है-
  • झूठ बोलकर- जब आपका साथी आपसे बार-बार झूठ बोलने लगे तो समझिए कि वो आपको धोखा दे रहा है।
  • बाते छिपाकर- जब आपका साथी आपसे बाते छिपाने लगे और आपको चाहकर भी अपने दिल की बात ना बताएं और आपको वह बातें दूसरों से या किसी और जरिए से पता चले तो यह भी एक तरह से धोखा देना ही है।
  • गलत बातें बताना- यदि आपका साथी आपको खुश करने के लिए उल्टी-पुल्टी बाते बोले या फिर कोई बहाना बनाएं तो इसका मतलब है कि वह आपको धोखो दे रहा है।
  • बातों को कम बताना- आपका साथी आपको कोई बात बता रहा है या फिर कोई बात पूरी तरह से सच्चाई के साथ नहीं बताता या फिर अधूरी बातें बताता है।
  •  
  • बातों को बढ़ा-चढ़ाकर बताना- कुछ लोगों को आदत होती है हर बात को बढ़ा-चढ़ाकर उसमें चार अपनी बातें बनाकर बोलना। इससे भी कहीं ना कहीं आपका साथी आपको धोखा दे रहा है।

धोखा क्यों देते हैं लोग-धोखा देने के कई कारण है जैसे-
  • भीतरी असंतोष- यह एक ऐसी सच्चाई है जो किसी को भी धोखेबाज बना सकती हैं। यदि आपको किसी चीज से भीतरी असंतोष है तो उस असंतोष को संतोष में बदलने के लिए आप धोखा देने के लिए विविश हो जाते हो।
  • आदत पड़ जाना- कई बार धोखा देना आदत सी बन जाती है, यानी धोखा देने में मजा आने लगता है और फिर जब भी मौका मिलता है व्यक्ति धोखा देने से नहीं चूकता।
  • जानबूझकर- कई बार धोखा जानबूझकर दिया जाता है। यानी व्यक्ति को मालूम होता है कि वह गलत कर रहा है लेकिन अपने पलभर के सुकून के लिए वह अपने को ऐसा करने से नहीं रोक पाता।
  • बदले की भावना- कई बार बदले की भावना भी व्यक्ति में धोखे की प्रवृति को जन्म देती है। व्यक्ति उस इंसान को जरूर धोखा देना चाहता है जिसने पहले उसका कभी कुछ बुरा किया है या फिर उसकी प्रिय चीज को कोई नुकसान पहुंचा हैं।
  • इसके अलावा भी बहुत से कारण हैं जिनसे धोखा देने की प्रवृति लोगों की प्रबल हो जाती है और व्यक्ति इसे कला के रूप में लेने लगता है। लेकिन इन सबके बावजूद आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि धोखे से आप अपने किसी प्रिय के साथ विश्वासघात कर रहे हैं और धोखा उन्हीं को दिया जाता है जो आपके सबसे करीब होते हैं।
  • लालच के कारण- कई बार कोई लालच आपको अपने साथी को धोखा देने पर मजबूर कर देता है।
  • परिस्थितियां- कई बार कुछ ऐसी परिस्थितियां बन जाती हैं जब आप अपने साथी को धोखा नहीं देना चाहते लेकिन आपको मजबूरन ऐसा करना पड़ता है।

No comments:

Post a Comment