Friday 24 August 2012

ब्रेस्ट से जुड़ीं 7 बातें


ब्रेस्ट से जुड़ीं 7 बातें

बिबेन लाइखुरम 

  महिलाओं के जिस्म में सबसे खूबसूरत ब्रेस्ट को माना जाता है और कहा जाता है कि पुरुषों को भी यह सबसे अधिक आकर्षित करता है। शायद, इसीलिए महिलाएं ब्रेस्ट को लेकर कुछ ज्यादा ही कॉन्शस रहती हैं। इसके बावजूद महिलाओं को भी इस बारे में ज्यादा पता नहीं होता। सेक्शुअल डिज़ायर की बात को एकतरफ रखें तो ब्रेस्ट खूबसूरती और फेमिनिटी का सिंबल भी है। 

  यहां हम ब्रेस्ट के बारे में कुछ ऐसे फैक्ट्स बता रहे हैं , जिसके बारे हर महिला को पता होना चाहिए :

1. लेफ्ट ब्रेस्ट बड़ी : यह नोटिस करना थोड़ा मुश्किल है , लेकिन वास्तव में बाएं तरफ के ब्रेस्ट की साइज़ दाएं से हमेशा बड़ी होती है। दोनों ब्रेस्ट की साइज़ कभी बराबर नहीं होता। इसके साथ - साथ निपल की साइज़ और डायरेक्शन भी डिफ़रेंट होते हैं।   

2. निपल हेयर : पुरुषों के साथ-साथ यह जानकारी महिलाओं को भी हैरान कर सकती है , लेकिन यह सच है। कई महिलाओं के निपल में बाल होते हैं और यह 2 से 15 की संख्या में होते हैं। जितनी डार्क स्किन होगी और बाल होंगे, निपल के बाल भी उतने ही डार्क कलर के होते हैं। 

  3. ब्रेस्ट वेट : ब्रेस्ट के औसत वजन की बात करें तो यह 0.5 किलोग्राम है। ब्रेस्ट पूरे शरीर के फैट का 4-5 पर्सेंट हिस्सा होता है , जबकि कुल बॉडी वेट का 1 पर्सेंट हिस्सा। जैसे - जैसे महिलाओं की उम्र बढ़ती है ब्रेस्ट की चर्बी भी बढ़ती जाती है। यहां आपको बता दें कि स्मोकिंग करने वाली महिलाओं की ब्रेस्ट नॉन स्मोकर महिलाओं की तुलना में ज्यादा ढीले पड़ जाते हैं। 

  4. ब्रेस्ट इम्प्लांट : पामेला से लेकर केटी प्राइस तक ब्रेस्ट इम्प्लांट कराने वाली महिलाओं की कैटिगरी में शामिल हैं। दुनिया भर में 2 मिलियन (20 लाख ) से ज्यादा ऐसी महिलाएं हैं , जिन्होंने ब्रेस्ट इम्प्लांट कराया है। यह संख्या दर्शाती है कि महिलाएं अपने ब्रेस्ट को लेकर कितना सोचती हैं। हालांकि , यह अलग बात है कि सर्जरी से गुजरने वाली हर महिला रिजल्ट से खुश नहीं होती। ब्रेस्ट इम्प्लांट्स के लिए औसत उम्र की बात करें तो डॉक्टरों की राय है कि यह 34 साल के बाद कराना बेहतर होता है। 

  5. एक्साइटमेंट के समय : उत्तेजना के समय पेनिस की तरह ब्रेस्ट की साइज़ में भी बढ़ोतरी होती है। इसके साथ - साथ निपल की साइज़ भी बढ़ती है। 

 

 

6. ब्रेस्ट बाउंस : जॉगिंग , वॉकिंग और ऐरोबिक्स के कारण ब्रेस्ट बाउंस होते हैं। बाउंस कम हो , इसके लिए सही साइज़ की ब्रा का इस्तेमाल करना जरूरी है। इससे ब्रेस्ट पेन में भी कमी आएगी। ब्रा का मुख्य काम ब्रेस्ट की हेल्थ को सुरक्षित रखना है। 

 7. साइड पोज़िशन बेस्ट : यह सुनने में आपको अजीब लग सकता है , लेकिन सच है कि पेट के बल सोना ब्रेस्ट के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। सोने के दौरान पोज़िशन का हमेशा ध्यान रखें , ताकि ब्रेस्ट शेप और फर्म में बना रहे। सबसे सही पोज़िशन साइड वाली होती है , जिसमें तकिए का भी सपोर्ट लिया जा सकता है।  

 

No comments:

Post a Comment