Monday 20 August 2012

रात गई, बात गई



फिल्म 'लव आजकल' में सैफ अली खान वन नाइट स्टैंड को खूब इंजॉय करते हैं। फैशन में प्रियंका चोपड़ा भी एक पार्टी में इतना ज्यादा ड्रिंक कर लेती हैं कि एक अजनबी के साथ सेक्शुअल रिलेशन बना लेती हैं। 


जी हां, यह ट्रेंड इन दिनों मेट्रो सिटीज़ में तेजी से पॉप्युलर हो रहा है। यूथ किसी पार्टी या डिस्क में किसी अजनबी लड़के या लड़की से मिलते हैं और फिर उसके साथ एक नाइट बिताकर अगले दिन अपने-अपने रास्ते निकल लेते हैं। इस तरह की रिलेशनशिप को वन नाइट स्टैंड कहते हैं। इस बारे में रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स का मानना है कि वन नाइट स्टैंड जैसे रिलेशन बनाने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन साथ में सावधानी बरतना भी जरूरी है। दरअसल, इस तरह के रिलेशन बनाने का एक ही मोटिव होता है और वह सिर्फ और सिर्फ इंजॉयमेंट। वैसे, मीडिया में जॉब कर रहे रोहित कहते हैं कि वन नाइट स्टैंड आप किसी के भी साथ कर सकते हैं, लेकिन उसके साथ सेक्शुअली रिलेशन बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह आपको रेप या दूसरे किसी इशू में ना फंसा दे। इसलिए अगर आप ध्यान रखेंगे कुछ चीजों का, तो किसी प्रॉब्लम में नहीं फंसेंगे।


नाम हो सीक्रेट
लव आजकल में सैफ एक लड़की के साथ वन नाइट स्टैंड करता है और उसका नाम भी नहीं पूछता। जी हां, वन नाइट स्टैंड का पहला रूल है कि आप एक-दूसरे के लिए पूरी तरह अनजान हों और आप दोनों को एक-दूसरे का नाम पता नहीं होना चाहिए। चाहे आप उसके साथ वह एक रात बहुत ही इंजॉय करें, लेकिन आप दोनों अपना नाम सीक्रेट ही रखें। आप उसे बेबी, स्वीटी, डियर वगैरह कह सकते हैं।


इन्फर्मेशन ना लें
आपने उसके साथ नाइट खूब इंजॉय की हो या उसके साथ समय बिताकर आपको लगे कि आपको उसके बारे में कुछ पता होना चाहिए। अगर आपके मन में ऐसा ख्याल आता है, तो उसे भूल जाएं। कई बार यंगस्टर्स वन नाइट स्टैंड करने के बाद मॉर्निंग में अपने-अपने घर जाने लगते हैं, तो अक्सर लड़के- लड़की का फोन नंबर पूछने की गलती कर देते हैं। उन्हें लगता है कि लड़की उनके बारे में क्या सोचेगी, जैसी फीलिंग्स आप अपने मन से निकाल दें।


सेंटी ना हों
आपने रात को एक अजनबी लड़के या लड़की के साथ टाइम बिताने के दौरान जो बातें की, उन्हें वहीं भूल जाएं। कई लड़के नेक्स्ट डे अपने दोस्तों से बातें शेयर करते हैं, जो कि सही नहीं है। इससे आपके दोस्त या कॉलीग उस लड़के या लड़की की पहचान कर सकते हैं। यानी लड़के या लड़की ने आपको कुछ बातें शेयर भी की हैं, तो उन्हें दूसरों के सामने ना कहें।


बहाने ना बनाएं
आपने रात को तो खूब इंजॉय किया, लेकिन जैसे ही सुबह हुई तो आप बहाने बनाने लगे कि आपके पैरंट्स आने वाले हैं या फिर आपको कहीं जाना है वगैरह। दरअसल, इस तरह के बहानों से लड़के या लड़की को यही लगेगा कि आपका मतलब पूरा हुआ और अब आप उससे पल्ला झाड़ रहे हैं।

कैजुअल रहें
आप लड़के या लड़की से पार्टी में मिले या फिर किसी दोस्त ने मिलवाया हो, लेकिन जब आप उसके साथ वन नाइट स्टैंड करें, तो उसके साथ अपना बिहेव कैजुअल रखे। इससे वह आपके साथ रिलेशन बनाते समय ऑकवर्ड फील नहीं करेगा।

ना हों वियर्ड
आप जब किसी से प्यार नहीं करते हैं और उसके साथ रिलेशन बनाते हैं, तो अक्सर पार्टनर वियर्ड हो जाते हैं। इसलिए रिलेशनशिप बनाते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि आपका बिहेवियर नॉर्मल हो।

No comments:

Post a Comment