Sunday 4 November 2012

लाल परिधान पहनने वाली महिलाएं यौन संबंधों की अधिक इच्छुक! 

 

एक अध्ययन में पता चला है कि पुरूषों को महिलाएं लाल रंग के परिधान में ज्यादा आकर्षक लगती हैं। शोध में पता चला है कि पुरूष महिलाओं को लाल रंग के परिधान में देखना ज्यादा पसंद करते हैं।पुरूषों को ऎसा लगता है कि लाल रंग की पोशाक पहनने वाली महिलाएं पहली ही डेट में उनके साथ हमबिस्तर हो जाएंगी। शोध के दौरान शोधकर्ताओं ने 18 से 21 वर्ष की आयु वर्ग के 120 पुरूष छात्रों पर एक अध्यन किया। अध्ययन में छात्रों को चार समूहों में बांटा गया।इसके बाद छात्रों को महिला की तस्वीर दी गई। इस तस्वीर में महिला अलग-अलग रंग के परिधानों में थी। इसके बाद छात्रों को उन तस्वीर को देखकर अंक देने के लिए कहा। साथ ही उनसे पूछा गया कि कौन सी महिला पहली ही डेट में हमबिस्तर हो सकती है।

अधिकतर छात्रों ने माना कि लाल रंग का परिधान पहनने वाली महिला यौन संबंध की अधिक इच्छुक दिखी और तटस्थ रंगों के कपडे पहनने वाली महिला के मुकाबले लाल रंग के परिधान वाली महिला के तुरंत बिस्तर पर जाने की संभावना अधिक थी। शोध के अनुसार लाल रंग वासना और रोमांस और महिला प्रजनन से जुडता है।  

No comments:

Post a Comment