Sunday 4 November 2012

महिलाएं पसंद नहीं करती पुरूषों के सीने पर बाल

महिलाएं पसंद नहीं करती पुरूषों के सीने पर बाल 

एक नए अध्ययन में सामने आया है कि कम से कम 80 प्रतिशत महिलाएं बाल रहित चिकने सीने वाले पुरूषों को ज्यादा पसंद करती हैं। स्लोवाकिया की त्रनाव यूनिवर्सिटी के अध्ययनकर्ताओं ने महिलाओं से पूछा कि उन्हें बालयुक्त सीने वाले पुरूष आकर्षक लगते हैं या ऎसे पुरूष जिनके सीने पर बाल नहीं हों।

अध्ययन में पाया कि केवल 20 प्रतिशत महिलाएं ही रोमयुक्त सीने वाले पुरूषों को पसंद करती हैं, जबकि 80 प्रतिशत महिलाएं रोमरहित सीने वाले पुरूषों को ज्यादा पसंद करती हैं। विकासपरक जीव विज्ञानी इस तथ्य से हैरान हैं कि मानव के शरीर पर अब उतने बाल नहीं हैं, जितने कि हमारे आदि पूर्वजों के हुआ करते थे।

मानव के शरीर पर कम रोम होने का एक आम सिद्धांत यह है कि बहुत पहले महिलाएं जूं और अन्य खून चूसने वाले गंदे परजीवियों से बचने के लिए कम बाल वाले पुरूषों को वरीयता दिया करती थीं। लेकिन नया अध्ययन कहता है कि "बाह्य परजीवियों से बचने" की यह तथाकथित "परिकल्पना" मानव शरीर में बालों के कम होने को परिभाषित नहीं कर सकती।

त्रनावा यूनिवर्सिटी में जीव विज्ञान के प्रोफेसर पावोल प्रोकोप ने लाइवसाइंस से ई मेल के जरिए कहा, "विकासपरक दृष्टिकोण के अनुसार बाल रहित पुरूषों को खासकर उन क्षेत्रों (संस्कृतियों) में वरीयता मिलनी चाहिए जहां परजीवियों का खतरा ज्यादा है, इसका मतलब हुआ भूमध्य रेखा क्षेत्र, जहां परजीवी सबसे ज्यादा होते हैं।" उन्होंने कहा, "हमने केवल दो देशों की तुलना की जो परजीवी खतरे के मामले में भिन्न थे, लेकिन हमें महिलाओं की पसंद में कोई अंतर नजर नहीं आया।"

No comments:

Post a Comment