Tuesday 18 September 2012

महिलाओं के लाल लिबास में कुछ ख़ास है! 

 ख़ूबसूरती किसे अच्छी नहीं लगती हुस्न किसे नहीं भाता और जब वह हुस्न किसी सुर्ख़ लाल लिबास में लिपटा हुआ हो तो यक़ीन जानिए कयामत ढ़ाता है। फ्रांस की एक यूनिवर्सिटी में हुए एक अध्ययन में पाया गया है कि मर्द औरतों को लाल परिधान में देखना ज़्यादा पसंद करते हैं। इस सोच के पीछे उन पुरषों की मानसिकता होती है कि ऐसी महिलाएं उनके करीब जल्दी आएंगी। वैसे यह शोध बहुत मेच्योर पुरषों पर नगीं बल्कि 18 से 21 साल के120 लड़कों पर किया गया इसमें उन्हें चार ग्रुप में बांट दिया गया।



हर एक युवक को 30 सेकेंड के लिए एक 20 वर्षीय महिला की तस्वीर को निहारने को कहा गया। हर ग्रुप के लिए महिला के परिधान का रंग अलग-अलग रखा गया जो लाल,नीला,हरा या सफेद था। इसके बाद छात्रों से पूछा गया कि कौन सी महिला उन्हें सबसे आकर्षक लगी। उनसे यह भी पूछा गया कि इनमें से कौन सी महिला  पहली ही डेट पर हमबिस्तर हो सकती है।   

 इस शोध में सामने आया कि ज़्यादातर लोगों को महसूस हुआ कि लाल रंग के कपड़े पहनने वाली महिला यौन संबंध बनाने के लिए ज़्यादा इच्छुक’ दिखी । उन्होंने यह भी पाया कि महिलाओं द्वारा पहने गए कपड़े  भड़काऊ नहीं थे और केवल रंग के आधार पर प्रतिभागियों से उनका आकलन करने को कहा गया था। शोध में पाया गया कि लाल रंग वासना और रोमांस और महिला प्रजनन  से जुड़ता है।  

No comments:

Post a Comment