Monday 17 September 2012

रोज़ सेक्स करने से बढ़ती है स्पर्म की क्वालिटी



रोज़ सेक्स करने से बढ़ती है स्पर्म की क्वालिटी

रोज़ सेक्स करना ठीक है या नहीं इस पर लोगों के अलग अलग विचार हैं, लेकिन हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है कि रोज़ सेक्स करने से शुक्राणुओं की क्वालिटी बेहतर होती है।
 शोध में देखा गया कि लगातार एक हफ्ते तक सेक्स करने के बाद लिए गए शुक्राणुओं के नमुनों में डीएनए की कम से कम क्षति पाई गई।सिडनी में हुए इस शोध में शामिल डॉक्टर डेविड का कहना है कि हम सभी जानते हैं कि महिलाओं में मासिक धर्म के बाद गर्भधारण करने की संभावना बहुत बढ़ जाती है, लेकिन हम यह दावे से नहीं कह सकते कि अंडाणु निर्माण के लिए सबसे सही समय के लिए क्या सलाह दी जाए।
 उन्होंने कहा कि लगातार वीर्य स्खलन से शुक्राणुओं के डीएनए की क्षति कम होती जाती है। लगातार स्खलन शुक्राणु के डीएनए को सामान्य स्खलन से मज़बूत बनाता है।

इस
शोध के लिए 118 ऐसे पुरुषों को शामिल किया गया, जिनके शुक्राणुओं में डीएनए की क्षति सामान्य से अधिक थी।
 डीएनए फ्रेगमेंटेशन इंडेस्क में जांच के बाद उन पुरुषों को शोध के लिए क्लाइफाइ किया गया, जिनके शुक्राणुओं में 15 प्रतिशत से अधिक डीएनए की क्षति रही। इन पुरुषॅं को लगातार सात दिनों तक स्खलन करने के लिए कहा गया। बाद में जब इनके शुक्राणुओं का परीक्षण किया गया तो उनकी डीएनए क्वालिटी पहले से बेहतर पाई गई।

No comments:

Post a Comment