Friday 21 September 2012

सेक्स में 'चरमसुख' है लंबी आयु का राज

सेक्स में 'चरमसुख' है लंबी आयु का राज

एक अध्ययन से पता चला है कि लंबी आयु वालों का सेक्स जीवन बेहद सकिय होता है। अमेरिका के एक विश्वविद्यालय द्वारा किए गए इस अध्ययन में लगभग 250 जोड़ों के सेक्स जीवन पर सर्वे के बाद यह निष्कर्ष आया है। इस सभी की आयु 75 से 90 वर्ष के बीच थी। तो अब माना जा सकता है कि लंबी उम्र जीने के लिए बढ़िया सेक्स लाइफ जरूरी है।

वैज्ञानिकों द्वारा शोध में यह भी सामने आया है कि जब तीव्र, आनन्ददायक और संतुष्टिपूर्ण सेक्स करते हैं तो जिन्दगी में कई साल और जुड़ जाते हैं। नियमित रूप से सेक्स करने से उम्र में 8 साल तक का इजाफा हो सकता है। यही नहीं, जितने ज्यादा ऑर्गैज्म (सेक्स का चरमसुख) आप महसूस करेंगे, उतना ही ज्यादा आपके अधिक जीने की संभावना बढ़ेगी।

दरअसल नियमित सेक्स से हॉरमोन लेवल बेहतर होता है जिससे दिल की सेहत भी बढ़िया होती है। यही नहीं, नियमित सेक्स से दिमाग की पावर भी बढ़ती है और रोगों से लड़ने की क्षमता भी विकसित होती है। 

 

सेक्स में मिलने वाले चरमसुख के दौरान ब्रेन में डोपामाइन (dopamine), ऐसीटिकॉलिन (acetylcholine ), गाबा ( GABA ) और सेरोटिन (serotonin) का निर्माण होता है जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद रसायन माने जाते हैं। 
 मूड अच्छा करने के लिए डोपामाइन को मूड बूस्टर माना जाता है। ऐसीटिकॉलिन सक्रियता तथा एकाग्रता बढ़ाता है। गाबा को नेचुरल एंटी डिप्रेशन एलीमेंट माना जाता है। सेरोटिन से मन प्रफुल्ल होता है तथा मांसपेशियां रिलेक्स होती हैं।

No comments:

Post a Comment