Sunday 12 August 2012

सेक्स के लिए फिटनेस ज़रूरी

सेक्स के लिए फिटनेस ज़रूरी

सेक्स और व्यायाम, एक दूसरे के पूरक हैं जहां अच्छी, जोशीली सेक्स क्रिया को पूरे शरीर के लिए अच्छे व्यायाम के रूप में समझा जा सकता है वहीं इसका विपरीत भी सही है। यह सच है कि शारीरिक रूप से फिट रहने से आपके सेक्स जीवन को नया जोश मिलता है। एक स्वस्थ और फिट शरीर ही बेहतर सेक्स जीवन का आनंद ले सकता है।

व्यायाम सभी उम्र के लोगों के लिए ज़रूरी

नियमित व्यायाम के नियम जो आपकी मांसपेशियों को स्वस्थ  रखें, आपकी हृदय संवहनी प्रणाली (कार्डियोवस्कुलर सिस्टम) का व्यायाम कराएं और आपके शरीर में लचीलापन बढ़ाएं ये आपको अनेक वर्षों तक सेक्स का आनंद लेने लायक भी बनाए रख सकते हैं। अनेक लोग मानते हैं कि व्यायाम केवल युवा लोगों के लिए ही होते हैं और अधेड़ आयु में पहुंचने पर फिटनेस के नियमों पर ध्यान देना छोड़ देते हैं। यह पूरी तरह से असत्य है व्यायाम हर उम्र के लोगों के लिए होता है और इसकी गति और प्रकारों को ही आपकी उम्र के मुताबिक बदलना होता है। फिट बने रहना सभी उम्र के लोगों के लिए ज़रूरी है और सेक्स के साथ युवा उम्र का कोई बंधन नहीं होता। संक्षेप में, आने वाले वर्षों में भी भरपूर सेक्स जीवन का पूरा आनंद लेने के लिए खुद को लगातार फिट बनाए रखें।


सेक्स के शारीरिक फायदे


विभिन्न अध्यनों ने बार-बार सिद्ध किया है कि ऐसे जोड़े जिनमें अच्छा सेक्सुअल सम्बन्ध रहा न केवल बारह वर्षों तक अधिक जिए है बल्कि अपनी वास्तविक उम्र से एक दशक छोटे भी नजर आते है। व्यायाम करने से आपके शरीर में जो हॉर्मोन और कैमिकल रिलीज होते हैं उनके चलते यह कामोद्दीपक की भांति कार्य करता है। "फील-गुड" कराने वाला हॉर्मोन "एंडॉर्फिन्सी" व्यायाम के बाद आपके मस्तिष्क में रिलीज होता है जो आपका मूड सुधारता है और आपके अपने बारे में आपकी अनुभूतियों को बेहतर बनाता है। ये न्यूरोकेमिकल बदलाव आपको आनंद की मधुर अनुभूतियों से भरते हैं और आपका मूड सेक्स की ओर आकर्षित करते हैं जिससे आप सेक्स क्रिया में बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं। व्यायाम करने से आपका स्टेमिना और स्फूर्ति बढ़ता है जिसकी सेक्स के दौरान समान रूप से ज़रूरत होती है। व्यायाम से दृढ़ता का स्तर भी बढ़ता है जो आपके सेक्सुअल अनुभव को लम्बा बनाता है क्योंकि आपमें ज़्यादा देर तक टिके रहने की शक्ति बढ़ जाती है। और आप सेक्स क्रिया के कई चरण संपन्न कर सकते हैं! कीगेल एक्सरसाईज (व्यायाम) जिसमें पेल्विक फ्लोर मांसपेशियों को संकुचित और रिलैक्स किया जाता है इसे पुरूषों और महिलाओं दोनों द्वारा बेहतर सेक्स का अनुभव पाने के लिए कर सकते हैं।

मोटापा सेक्स में बाधक है

 


एक शारीरिक रूप से बिल्कुल फिट और स्वस्थ शरीर अपनी अपील के कारण न केवल व्यक्ति को सेक्सुअली उत्तेजित करता है बल्कि सेक्स क्रिया के दौरान मनचाहा व्यवहार करने में भी सहायक होता है। वजन अधिक होने से आपकी गतिविधियों में बाधा पड़ सकती है और विभिन्न सेक्स मुद्राओं का प्रयोगिक आनंद लेना असुविधाजनक बन सकता है। आप योग और व्यायाम के द्वारा अपने शरीर को लचीला बना सकते हैं जिससे आपको अपने साथी के साथ सेक्स क्रिया के दौरान बिस्तर में विभिन्न मुद्राएं आजमाने में मदद मिल सकती है। चौड़ी कमर या निकली तोंद वाले पुरूष अक्सर गड़बड़ियों के शिकार हो सकते हैं और यह लिंग के आकार को भी प्रभावित कर सकता है क्योंकि पुरूष जननांग की शॉफ्ट अतिरिक्त़ चर्बी से ढक जाती है। अध्ययनों से यह भी पता चला है कि नियमित रूप से व्यायाम करने वाली महिलाएं सेक्स गतिविधियों का पूरा आनंद ले पाती हैं और जल्दी चरमसुख तक पहुंचती हैं। चरमसुख में मांसपेशियां अत्यन्त  संकुचित हो जाती हैं और व्यायाम से आपकी मुख्य मांसपेशियां अतयंत मज़बूत बन चुकी होती हैं जिससे चरमसुख का अहसास अधिक घना होता है।


सेक्स जीवन को भरपूर जिएं


आपको भरपूर सेक्स जीवन जीने के लिए शरीर के चमकदार गठीलेपन, तराशी हुई मांसपेशियों आदि की ज़रूरत नहीं है। स्वस्थ‍ और फिट शरीर जो दृढ़, लचीला और ऊर्जा व स्फूर्ति से भरपूर हो आपको सेक्स का ज़्यादा से ज़्यादा आनंद लेने के काबिल बना सकता है। अपने शरीर को लेकर फील गुड का अहसास आपके सेक्स जीवन में झलकता है।
 अपने साथी के साथ बिस्तर पर नई-नई गतिविधियों के आनंद लेने के लिए अपने व्यायाम नियमों को आज से ही अपनाएं!

 

No comments:

Post a Comment