Sunday 12 August 2012

खेल से पहले सेक्स, खेल पर कोई असर नहीं


खेल से पहले सेक्स, खेल पर कोई असर नहीं

खेल से पहले अगर खिलाड़ी सेक्स करते हैं तो इससे उनके प्रदर्शन पर कोई असर नहीं होने वाला है। क्लिनिकल जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन में छपी रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक इवेंट से एक रात पहले शारीरिक संबध बनाने से शरीर की क्षमता पर कोई खास असर नहीं पड़ता है। 

 

शोध में 14 शादीशुदा मेल ऐथलीट्स को शामिल किया गया है। उनके द्वारा पार्टनर से फिजिकल रिलेशन बनाने की अगली सुबह उनके बाजुओं की मांसपेशियों की शक्ति की जांच की गई। इसमें उनकी मांसपेशियों पर कुछ खास असर नहीं देखा गया। इसके बाद उनसे कहा गया कि वह छह दिन बिना सेक्स किए रहें।

छह दिन बाद उनका दूसरा परीक्षण किया गया। नए नतीजे में भी मांसपेशियों की शक्ति या सहनशीलता पर कोई विपरीत प्रभाव देखा नहीं गया।

इसी जर्नल में वर्ष 1995 में की गई एक पुरानी शोध भी छापी गई जिसके मुताबिक फिटनेस टेस्ट से 12 घंटे पहले सेक्स करने से ऑक्सिजन पल्स या ब्लडप्रैशर पर कोई खास असर नहीं पड़ता। इस मामले पर यूनिवसिर्टी ऑफ सरे से मार्टिन मिल्टन ने कहा कि अगर पूरी रात सेक्स कर रहे हैं तो जाहिर है कि ऐथलीट को जरूरत के हिसाब से नींद या आराम नहीं मिलेगा। यही खेल पर असर डालने का एक बड़ा कारण हो सकता है। कम समय के लिए किया गया सेक्स प्रदर्शन पर असर नहीं डालता है।

No comments:

Post a Comment