Monday 26 November 2012

सेक्स कम करता है मोटापा

सेक्स कम करता  है मोटापा

कसरत के लिए जिम जाने का समय निकाल पाना कई बार मुश्किल होता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि सेक्स भी उतना ही फायदेमंद होता है, जितना जिम में पसीना बहाना।
सेक्स न केवल अतिरिक्त कैलोरी को खत्म करता है, बल्कि युगल को नियमित व्यायाम के साथ ही यौन सुख का आनंद  भी देता है। डॉक्टरों का कहना है कि संभोग के दौरान पैर, जांघों, हाथ, कंधे और पेट के निचले हिस्से सहित कई मांसपेशियां काम करती हैं। इससे कैलोरी कम होती है और धीरे-धीरे मोटापा कम होने लगता है।कसरत के दौरान शरीर के सभी हिस्से का कम से कम 15 मिनट एक्सट्रा एक्टिव होते हैं। सेक्स के दौरान यह स्वाभाविक रूप से होता है, क्योंकि कम से कम 15 मिनट तो आदमी सेक्स में लिप्त रहता ही है। इसलिए युगल को समझना चाहिए कि वे सेक्स से स्वास्थ्य लाभ भी पा सकते हैं।


सेक्स सिरदर्द से राहत दिलाता है, तनाव को कम करता है, बालों में चमक आ जाती है और त्वाचा में भी निखार दिखने लगता है। यह भी सच है कि सेक्स पोजिशन आपके काम को आसान कर देती है।

 सेक्स विशेषज्ञों का दावा है कि सेक्स कैलोरी कम करता है और विभिन्न प्रकार की सेक्स पोजिशन बॉडी को फिट रखती है। हालांकि वजन घटाने के लिए कुछ जटिल सेक्स पोजिशन से होकर गुजरना पड़ता है, जो मांसपेशियों के व्यायाम के लिए बहुत जरूरी है। सेक्स की अवधि और इंटेनसिटी ऑफ मूवमेंट इसमें काफी अहम रोल अदा करते हैं। भारतीय संदर्भ में 90 फीसदी लोग बेड पर मिशनरी पोजिशन अपनाते हैं, जो उन्हें बहुत संतुष्टि प्रदान करती है। यह भार को संतुलित रखने में बहुत लाभकारी है। इस पोजिशन में मेल पार्टनर अपनी महिला साथी के ऊपर होता है और महिला अपनी जांघों को फैलाकर, सिकोड़ कर, अपनी कमर को ऊपर उठाकर सेक्स का आनंद ले सकती है। 

 वहीं, पुरुषों को इस पोजिशन में ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है। वैसे पुरुषों के लिए जो शीघ्र पतन की समस्या से पीड़ित हैं, यह पोजिशन ठीक नहीं है। लेकिन वैसे पुरुष जो इस तरह की समस्याओं से ग्रसित नहीं हैं, उनके लिए यह आसन ज्यादा ही बेहतर है, क्योंकि इसमें वे पूरी तरह से महिला पार्टनर पर छा सकते हैं और उसे पूरी संतुष्टि प्रदान कर सकते हैं। मिशनरी पोजिशन सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि यूरोप एवं अन्य देशों में भी काफी प्रचलित है। 

 

वुमन ऑन टॉप :

यह पोजिशन परंपरावादी विचारों वाली भारतीय स्त्रियां पसंद नहीं करतीं, लेकिन कामसूत्र के रचयिता महर्षि वात्स्यायन ने इस आसन का विस्तार से जिक्र किया है। इससे पता चलता है कि प्राचीन भारत में इस का प्रचलन रहा होगा। इस पोजिशन की खासियत यह है कि इसमें औरतों को मूवमेंट की पूरी आजादी रहती है। वे खुलकर अंग संचालन कर सकती हैं। वहीं, पुरुष भी इसे काफी इंज्वाय कर सकते हैं। 

इस पोजिशन में पुरुषों को विशेष जोर नहीं लगाना पड़ता। यह पोजिशन वैसे पुरुषों के लिए काफी बेहतर है जो शीघ्र पतन की समस्या से पीड़ित हैं। यह पोजिशन खासकर उन औरतों के लिए फायदेमंद है जो मोटापे की शिकार हैं। संभोग के दौरान औरतें टॉप पर रहती हैं तो यह उनके लिए अच्छी एक्सरसाइज साबित होती है और यह वजन कम करने में भी सहायक होती है।

 

No comments:

Post a Comment