Friday 14 September 2012

ऑस्ट्रिया में खुला विश्व का पहला 'सेक्स स्कूल'

ऑस्ट्रिया में खुला विश्व का पहला 'सेक्स स्कूल'

 

जीवन की बहुत बड़ी सच्चाई सेक्स के अधकचरे ज्ञान के चलते हर साल सैकड़ो लड़के-लड़कियां कई बड़े हादसे के शिकार हो जाते हैं। लेकिन शायद अब इन समस्याओं से छुटकारा मिल जाये। जीवन के इस गंभीर सच के बारे में लोगों को खुलकर बताने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सेक्स स्कूल खोला गया है।

विश्व का पहला सेक्स स्कूल ऑस्ट्रिया के विएना शहर में खोला गया है। इस स्कूल को खोलने के पीछे मकसद यह है कि लोग इसके जरिये यौन संबंधों के बारे में जान सकेंगे और कई गंभीर बीमारियों के शिकार होने से बचेंगे। अक्सर लोग शर्म और झिझक के चलते गंभीर समस्याओं से ग्रसित हो जाते हैं। लेकिन विएना का यह सेक्स स्कूल छात्र-छात्राओं के प्रैक्टिकल नॉलेज देने की भी बात कर रहा है।
लेकिन इस स्कूल में पढ़ाई करना हर किसी के बस की बात नहीं है। डेली मेल के मुताबिक़  इस स्कूल में एक सत्र के लिए हर छात्र को 1400 पाउंड की फीस जमा करनी होगी। तो  वहीं इस सेक्स स्कूल के प्रवक्ता मेलोडी कर्श का कहना है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि यह स्कूल सफल होगा
लेकिन ऑस्ट्रिया में इस स्कूल के खिलाफ़ विरोध-प्रदर्शन शुरु हो चुका है। इस स्कूल के टीवी विज्ञापनों को प्रतिबंधित कर दिया है, विरोधियों का कहना है कि विज्ञापन काफी भड़काऊ था।

 

No comments:

Post a Comment