Saturday 15 September 2012

महिलाओं के अंत:वस्त्र और सेक्स



महिलाओं के अंत:वस्त्र  और सेक्स 
 अगर आपके पार्टनर में यौन इच्छा कम होती जा रही है या फिर आप अपने पार्टनर को और भी ज्यादा प्यार देना चाहती हैं, तो यहां दी जाने वाली टिप् आपके जरूर काम आएंगी। यहां हम बात करेंगे महिलाओं के अंत:वस्त्रों की यानी ब्रा और पैन्टी की। आप सोच रही होंगी ये तो वस्त्र हैं और वस्त्रों का सेक् से क्या संबंध। संबंध है वो भी सीधा। आपके अंत:वस्त्र (जिसे अंग्रेजी में लिंगेरी भी कहते हैं) जितने आकर्षक ज्यादा होंगे, आपके पार्टनर में यौन इच्छा उतनी ही प्रबल होगी।
  बाजार में कई प्रकार की लिंगेरी बाजार में उपलब् हैं, लेकिन आपको कौन सी चुननी है, यह आप तय करेंगी अपने पार्टनर की इच्छाओं को ध्यान में रखते हुए। लिंगेरी एक ऐसी चीज है, जिसमें पुरुष अपनी पार्टनर के सौंदर्य को अच्छी तरह से देख पाते हैं। और सेक् के लिए उत्तेजित हो जाते हैं। इससे संबंधित

कुछ टिप् इस प्रकार हैं
 

1.
लिंगेरी का महत् तभी है, जब आप अपने पार्टनर में यौन इच्छा जागृत करना चाहती हैं। लिंगेरी का रंग हमेशा डार्क होना चाहिए, जैसे काला, तीखा लाल, मैरून, बर्गन्डी या भूरा, आदि। इससे आपके शरीर का सौंदर्य उभर कर सामने आता है। ऐसे में पुरुष का ध्यान शरीर की ओर खिंचता है। हलका गुलाबी, सफेद, आदि रंग उत्तेजित नहीं कर पाते।
  2. अगर आप हलका रंग ही लेना चाहती हैं, तो उसमें नेट वाली लिंगेरी लें। वैसे डार्क रंग में नेट वाली लिंगेरी पुरुषों को उत्तेजित करने में सबसे ज्यादा कारगर साबित होती हैं।

3.
लिंगेरी के कपड़े की क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए। साधारण सूती कपड़े या कड़क कपड़े से बनी लिंगेरी पुरुषों को ज्यादा आकर्षित नहीं कर पातीं। सभी महिलाओं को यह सीक्रेट मालूम होना चाहिए। मुलायम सूती (सॉफ्ट कॉटन), सिल् या साटन से बने अंत:वस्त्र ही लें। लेस वाली लिंगेरी भी बाजार में उपलब् हैं, वो पुरुषों में यौन इच्छा को प्रबल करती हैं।
 

4.
अपने पार्टनर की यौन इच्छा को तीव्र बनाने के लिए अंत:वस्त्र ज्यादा से ज्यादा स्टाइलिश होने चाहिए। ऐसे अंत:वस्त्र पहनें और हलका सा मेकअप करें, बालों को अपने पार्टनर की पसंद ध्यान में रखते हुए सेट करें, या पूरी तरह खोल दें। ध्यान रहे पुरुषों को वो बाल पसंद होते हैं, जिनमें से भीनी-भीनी खुशबू आती है, लिहाजा अच्छी खुशबू वाला शैम्पू इस्तेमाल करें। बालों में पसीने की बदबू नहीं होनी चाहिए।
 

5.
आकर्षक अंत:वस्त्र पहनने से पहले अच्छा होगा यदि आप अपने शरीर के अनचाहे बाल साफ कर दें। विशेष अंगों पर बाल पार्टनर में यौन इच्छा को कम करते हैं। बेहतर होगा यदि आप हेयर-रिमूवर के बाद नहाएं और फिर शरीर पर बेबी-ऑयल लगा लें, इससे शरीर और भी ज्यादा कोमल हो जाता है। पसीने में अगर बदबू आती है तो अच्छे डियोडरेंट का इस्तेमाल करें।
  6. बेहतरीन लिंगेरी पहनने के बाद आप सोच रही होंगी कि उसके ऊपर क्या पहने। ऊपर जींस, टॉप, साड़ी, सल्वार सूट, आदि से कहीं ज्यादा सटीक नाइट गाउन रहेगा। उसमें भी अगर आप 2-पीस वाला गाउन (ऊपर साटन का गाउन, नीचे नेट का) चुनें, तो सबसे अच्छा है, ताकि अपने पार्टनर के करीब जाने पर आप धीरे-धीरे उसे उत्तेजित कर सकें। गाउन के रंग अगर लाल, गुलाबी, बैगनी या सफेद हो तो अच्छा है। उस पर हलकी खुशबू वाला परफ्यूम आपकी रात को और ज्यादा सुहावनी बना सकता है।

No comments:

Post a Comment