Monday 8 October 2012

कंडोम के अतिरिक्त प्रभाव

कंडोम के अतिरिक्त प्रभाव

Condomकंडोम प्रयोग के कई लाभ है, लेकिन इतने गुणों के साथ ही तमाम दूसरी चीजों की तरह ही कंडोम के भी कुछ ऐसे साइड इफेक्ट्स भी हैं, जो न केवल आपकी सेक्स लाइफ को प्रभावित कर सकते हैं बल्कि आपको यौन संबंधित बीमारियों का भी शिकार बना सकते हैं। आइए जानें। कंडोम के अतिरिक्त प्रभावों के बारे में-

 

  • घटिया क्वालिटी के कंडोम से त्वचा संक्रमण भी हो सकता है।
  • कई लोगों को रबर से एलर्जी होती है। ऐसे में कंडोम के प्रयोग से एलर्जी या रैशेज़ हो सकते है।
  • कई बार घटिया कंडोम या फिर कंडोम का सही इस्तेमाल न करने से इंफेक्शन होने की संभावना भी बनी रहती है।
  • कंडोम अगर आपकी त्वचा को नहीं सूट कर रहा है, तो इससे सेक्स के दौरान खुजली इत्यादि होने का डर रहता है।
  • संभोग के समय कई बार घटिया कंडोम फट भी सकते हैं , जो अनचाहे गर्भ का कारण भी बन सकते हैं ।
  • घटिया कंडोम या लोकल क्वालिटी के कंडोम के प्रयोग से गर्भधारण का खतरा भी लगातार बना रहता है।
  • कंडोम से कई बार न सिर्फ आपको बल्कि आपके पार्टनर को भी नुकसान पहुंच सकता है।
  • कंडोम के प्रयोग से कई बार यौन संबंधित समस्याओं का खतरा भी बना रहता है।
  • कई बार कंडोम का प्रयोग बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। ठीक तरह से कंडोम का इस्तेमाल न करने से कंडोम के अंदर रहने के खतरे भी बढ़ जाते हैं।
  • कंडोम का उपयोग अनचाहे गर्भ को रोकने के लिए किया जाता है लेकिन इसका सही इस्तेंमाल न होने पर यह विपरीत प्रभाव भी डाल सकता है।
  • अधिक टाइट या लचीला कंडोम त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है।
कंडोम का इस्तेमाल गर्भ को रोकने के लिए किया जाता है। ऐसे में कंडोम न सिर्फ अच्छी क्वालिटी का प्रयोग करना चाहिए बल्कि कंडोम का प्रयोग सावधानी से और उस पर लिखे दिशा-निर्देशों के अनुसार करना चाहिए।
  •  

No comments:

Post a Comment