Wednesday 26 September 2012

एक हफ्ते की सेक्स स्ट्राइक!

एक हफ्ते की सेक्स स्ट्राइक!   


अफ्रीकी देश टोगो में महिलाओं से कहा जा रहा है कि वे एक सप्ताह तक अपने पतियों से सेक्स न करें ताकि सरकार पर हालिया प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार लोगों की रिहाई के लिए दबाव बनाया जा सके। विपक्षी नेता इसाबेले अमेगांवी ने महिलाओं से अपील है कि वे सोमवार से एक हफ्ते के लिए अपने पतियों को अपने पास न फटकने दें। 
 अमेगांवी का कहना है कि उन्होंने लाइबीरिया से प्रेरणा लेते हुए सेक्स हडताल की अपील की है जहां गृह युद्ध के दौरान 2003 में महिलाओं ने शांति की खातिर अपने पतियों से यौन संबंध बनाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद 2009 में केन्या की महिलाओं ने भी गठबंधन सरकार के अधिकारियों के बीच जारी विवाद को खत्म करने के लिए सेक्स हडताल की थी।
अमेगांवी का समूह "चलिए टोगो को बचाएं" देश में चार दशकों से जारी इयादेमा परिवार की सरकार का अंत चाहता है। अमेगांवी राष्ट्रपति फाउरे ग्नासिंगबे के इस्तीफे की मांग कर रही हैं। विपक्षी गठबंधन नेशनल अलायंस फॉर चेंज ने शनिवार को राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्नासिंगबे 2005 से टोगो के राष्ट्रपति हैं। उन्होंने अपने पिता ग्नासिंगबे इयादेमा की मौत के बाद सत्ता संभाली थी। ग्नासिंगबे इयादेमा ने 38 साल तक टोगो पर शासन किया था। अमेगांवी अक्टूबर में होने वाले संसदीय चुनावों को टालने की मांग कर रही हैं।

No comments:

Post a Comment