Saturday 29 September 2012

पिता ने जन्म दिया तीन बच्चों को

पिता ने जन्म दिया तीन बच्चों को

अमेरिका: आज तक मां ही अपने गर्भ से बच्चे को जन्म देती आई है, लेकिन यहां एक पिता ने ही तीन बच्चों को जन्म दिया। यह कहानी नहीं बल्कि वास्तविकता है। अमेरिका में फिनिक्स के रहने वाले 38 वर्षीय थामस ने अपने गर्भ से तीन बच्चों को जन्म दिया है।

आंकडों के अनुसार पूरी दुनिया में पांच मेल मदर हैं, लेकिन प्रेगनेंसी से लेकर बच्चे को जन्म देने तक होने वाली सारी प्रक्रिया को कैमरे के सामने करने वाले थामस पहले मेल मदर हैं।

थामस ने लड़की के रूप में जन्म लिया था, लेकिन उसकी इच्छा लडका बनने की थी। इसी कारण उन्होने 20 साल की उम्र मे अपना सेक्स बदलवा लिया। जिससे वो लडका बन गए। इसके बाद उन्होंने नैंसी नाम की लडकी से शादी भी की। लेकिन मां बनने की इच्छा उनमें अभी भी थी जिस कारण उन्होने अपने रिप्रोडक्टिव आर्गन्स को नहीं हटवाया और उन्हें जेनेटिकली मां बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। किसी अज्ञात डोनर व्यक्ति के स्पर्म की सहायता से उन्होंने सुजैन, जेनसेन और आस्टिन नाम के 3 बच्चों को जन्म दिया।

वह अपने बच्चों को कहानियां सुनाते है और उन्हें बतातें हैं कि वो इस दुनिया में कैसे आए। थामस उन्हें अपनी प्रेगनेंसी की फोटो भी दिखाते है कि किस तरह से वो उनके पेट में थे।

No comments:

Post a Comment